कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। जिले में चल रहे सघन खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, नैनो उर्वरकों के उपयोग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम विकासखंड तालग्राम के अनीभोज और मझपुर्वा, छिबरामऊ के कुंअरपुर लोधपुर और कल्यानपुर तथा जलालाबाद के बछरज्जापुर और परसपुर गांव में आयोजित किए गए। अनीभोज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ तिर्वा विधायक अर्चना पांडेय ने किया। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग और संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस...