सघन अभियान में 23 वाहनों की जांच, सात वाहन निरुद्ध
सिद्धार्थ, मई 29 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सघन परिवर्तन एवं जांच अभियान के दौरान गुरुवार को 23 वाहनों और उनके प्रपत्रों की जांच की गई। अभियान में नियमों का उलंघन पाए जाने पर चार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा एक बस और दो मोटर कैब को परमिट शर्तों के उलंघन के आरोप में भी थाने भेजा गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान अन्य कई वाहनों का गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने व वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगाने की वजह से चालान किया गया। यह भी पढ़ें- सघन अभियान में 23 वाहनों की जांच, सात वाहन निरुद्ध अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक प्रपत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.