सगे भाई रुद्र और प्रताप ने कराटे में जीती चैंपियनशिप
चित्रकूट, सितम्बर 9 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के रहने वाले राजू केशरवानी के बेटे रुद्र व प्रताप ने नेशनल कराटे प्रतियोगिता में कमाल कर दिखाया है। दोनो भाई कोलकाता में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन रोशन किया है। भाजपा नेता राजू केशरवानी के बड़े बेटे रुद्र केशरवानी ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम व छोटे बेटे प्रताप केशरवानी ने सिल्वर मेडल जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनो भाइयों की जीत से परिजनों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.