लखनऊ, मई 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस बड़ी कामयाबी मिली है। वजीरगंज पुलिस ने दो सगे भाई समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चारों लुटेरे रिश्तेदार हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरे मूल रूप से सहारनपुर के हैं, जो अलग-अलग जिलों में कुछ दिन ठहरकर लूट की वारदात करते और फिर वहां से निकल जाते। यहां रकाबगंज में हनुमान मंदिर गए एक व्यापारी के साथ 28 अप्रैल की रात सोने की चेन लूट की वारदात की थी। इसके बाद से पुलिस लुटेरों को तलाश रही थी। पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर लुटेरों तक पहुंच सकी। कैसरबाग इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यहियागंज कायस्थगली टाटपट्टी निवासी व्यापारी गौरव अग्रवाल 28 अप्रैल की रात रकाबगंज हनुमान मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.