मुरादाबाद, जून 1 -- कोतवाली क्षेत्र में सगे भाई और भाभी ने युवक पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसका तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले हुई घटना के मामले में अब युवक की मां कांति देवी ने आरोपी बेटा-बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के जीएडी रोड चड्डा कॉम्प्लेक्स के बगल की गली में रहने वाली वृद्धा कांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गलत व्यवहार के कारण अपने बेटे रवि ओर बहू मिनी को बेदखल कर रखा है। आरोप लगाया कि इसके बाजवूद बीते 24 मई को रात करीब 11:35 बजे दोनों छोटे बेटे मोनू के साथ गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दोनों ने मोनू के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। उसे मारपीट कर बेहोश कर दिया। बाद में दोनों धमकी देते हुए भाग गए। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ के...