बरेली, जून 21 -- फर्रखपुर मोहल्ले में शराब पीकर झगड़ा होने के बाद सगे भाई ने ईंट से कुचलकर शारीफ की हत्या की थी। शारिफ की मां ने छोटे बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ले के शारीफ (35) का शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोटें थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट की वजह से शारीफ की मौत होने की पुष्टि हुई। शनिवार को शारीफ की मां नसरीन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की 15 वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उन्होंने अपने छह बच्चों को मेहनत मजदूरी करके पाल-पोसकर बड़ा किया। गुरुवार की रात नसरीन अपने दूसरे घर शांति नगर कॉलोनी में थी। मोहल्ला फर्रखपुर के घर में शारीफ और विक्की था। शारीफ का अपने भाई विक्की से झगड़ा हुआ। विक्की ने शारीफ के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके...