लातेहार, जुलाई 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रतन भुईयां उर्फ डेठन भुईयां 58 वर्ष निवासी हुंडरा गांव थाना हेरहंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को हेरहंज थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना की जानकारी जुटाई गई,जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मधुबाना गांव के किसान की हत्या करने का आरोपी पंडवा से गिरफ्तार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपने ही सगे भाई की हत्...