खगडि़या, मई 22 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव में भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव गायब करने के मामले का मुख्य आरोपी को चौथम पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सौरव कुमार की गिरफ्तारी खगड़िया स्टेशन के समीप से ही है। भूतौली मालपा गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ मंटून चौरसिया को दो पुत्र था।गत 15 मई की रात में दोनों पुत्रों के बीच माता से पैसे लेने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे भाई सौरव कुमार ने बड़े भाई सुदर्शन कुमार उर्फ गोलू पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद मृतक के पिता सहित अन्य परिजन और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर युवक का शव को बोरा और बिस्तर में बांधकर मालपा के निकट बागमती नदी में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पह...