भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला गांव निवासी आरती देवी पत्नी शिव कुमार ने तहरीर दिया। बेटे को जातिसूचक शब्दों से गालियां देने एवं मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने सगे भाईयों पर केस दर्ज किया। तहरीर में कहा कि 15 मार्च को चार बजे शाम का बेटा पंकज कुमार दोस्तों के साथ घर से गांव में जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में रोक कर आरोपितों शनि शुक्ला एवं राजा शुक्ला ने उसे रोक कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने दलित उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...