सगे भाईयों को मारपीट कर घायल किया
बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। कोताना गांव का रहने वाला सावेज अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान गांव के ही कुछ युवकों के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इस पर उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई गुलवेज घर से बाहर आया और उसे बचाने का प्रयास करने लगा, तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें उसका दांत टूट गया। दोनो को घायल करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सावेज के पिता असलम ने गांव के ही आबिद, अमीर, साईमान व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.