संभल, दिसम्बर 18 -- धनारी थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को बारात से अपहरण किए गए दो भाईयों की हत्या करने के आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस निरंतर प्रयास के बाद भी नहीं कर पाई है। पुलिस की टीमें कई जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी तलाश कर रही है, लेकिन हत्यारोपी पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आलपुर मेंथरा निवासी रामअवतार का 14 वर्षीय बेटा अमरपाल और 10 वर्षीय बेटा कमल 25 नवंबर को परिवार के लोगों के साथ अपनी ननिहाल धनारी क्षेत्र के गांव मझोला फत्तेहपुर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 26 नवंबर को बारात में शामिल होने के लिए दोनों भाई पिकअप में सवार हो गए। आरोप है कि तभी बदायूं जिले में उघैती थानांतर्गत सरेरा निवासी मौसेरे भाई धनवीर ने दोनों भाईयों को पिकअप से उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.