प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। जाति प्रमाणपत्र जारी करने में अजब-गजब खेल हो रहे हैं। सगे भाइयों की जाति ही अलग-अलग मानी जा रही है। ऐसे में उसकी शिकायत अब एसडीएम सदर से की गई है। एसडीएम ने मामले की जांच का निर्देश दिया है। आए प्रार्थना पत्र में कैशालपुरी गोविंदपुर निवासी अजयराज पाल ने जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया तो उसका प्रमाणपत्र नहीं बनाया गया। जबकि उसके सगे भाई जयराम पाल व उसके दो बेटों का धनगढ़ जाति में जाति प्रमाणपत्र दिया गया है। अफसरों के सामने जब शिकायत आई तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद अजयराज पाल को सामान्य में मानकर इसका प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- शादी में मांगा आधार तो गायब हो गए दावेदार फिलहाल एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह ने मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.