आगरा, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में सगे भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गणेशपुर निवासी रफ्फन, अरशद पुत्रगण बाबू खान घर से गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी पैसों के लेनदेन को लेकर चिरोला के नामजद व्यक्तियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। ईंट पत्थर भी मारे, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मामले में रफ्फन ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...