हमीरपुर, अप्रैल 12 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव निवासी युवती ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर थाने में दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उमराहट गांव निवासी अंजली पुत्र रामपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी सोबरन व शिवेंद्र पुत्रगण बाबू सिंह व सरदार सिंह व बाबू सिंह पुत्रगण मोतीलाल ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे जब मैने उनको गाली देने से मना किया तो चारों ने मिलकर मारपीट की। सरदार सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने इनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.