सगे भाइयों समेत पड़ोसी को लाठियों से पीटा, मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, मई 18 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुरका निवासी अमर बहादुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दूर का रिश्तेदार सुशील निषाद निवासी सिरावल थाना राजापुर उसके घर एक-दो बार पहले आया था। उसने उसे आने से मना किया था। बीती शाम वह नशे में धुत होकर एक महिला के साथ आया। उसने जब उसे रोका तो लाठी लेकर मारपीट की। उसके शोर मचाने पर भाई पंकज आदिवासी व अमरजीत आदिवासी बचाने पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। जिस पर सुशील ने इन दोनो के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.