कौशाम्बी, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव की मीना देवी पत्नी छोटेलाल ने बताया कि 23 मार्च 2026 को पड़ोसी बांकेलाल पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई नोखोलाल, बेटे विनोद, बबलू व भतीजे राहुल के साथ घर में घुसकर पिटाई की। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मामले में अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसकी विवेचना डीएसपी शिवांक सिंह कर रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो मामलों में 10 पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- लॉन्ड्री खोलने के नाम पर पिता-पुत्रों ने ठगे पांच लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.