कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के पोखरा टोले पर सगे भाइयों में पानी बहाने को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना के 24 घंटे बाद भी अभी तक होश में नहीं आया है। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस जांच कर वापस लौट गई। गांव के लल्लन कुशवाहा, योगेंद्र और छोटे सगे तीन भाइयों में रास्ते की भूमि को लेकर विवाद चलता है। शुक्रवार की देर शाम को बरसात के कारण रास्ते पर पानी लग गया था। यह भी पढ़ें- मारपीट में आठ घायल, एक रेफर इसको लेकर तीनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई और मारपीट में बदल गई। काफी देर तक मारपीट हुई। अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह विवाद को करवाएं। सूचना पर डायल 112 की पुलिस आई और जांच कर वापस लौट गई।...