सगे भाइयों पर हमला करने वाले चार पर केस दर्ज
मिर्जापुर, जून 20 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लछियापुर गौरा गांव में कार क्षतिग्रस्त कर सगे भाइयों पर हमला करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने शनिवार केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।बीते 17/18 की रात पड़ोसी के बेटे की बारात प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के सकरी गांव गई थी। रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बरात से वापस लौटते ही मनबढ़ पड़ोसी ने लामबंद होकर पहले चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद गाली गलौज करते हुए वाहन मालिक व उसके भाई को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मनबढ़ भाग निकले। जख्मी गांव निवासी कृपाशंकर और सुरेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।इस संदर्भ में थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.