बागपत, अप्रैल 9 -- दाहा। टीकरी कस्बे में बारात में आए दो सगे भाइयों को ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बड़ौत के पठान कोट निवासी तोसीन पुत्र मुन्ना उर्फ यामीन ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह टीकरी कस्बे में पांच अप्रैल को एक बारात में अपने भाई नईम व वसीम के साथ आया हुआ था। बारात में उसकी ससुराल धनौरा सिल्वरनर से उसका साला आशु व सलमान भी आए हुए थे। तोसीन का उसकी पत्नी के साथ न्यायालय में मामला चल रहा है, इसी बात पर उसकी अपने साले आशु से कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसके साले आशु पुत्र अय्यूब व सलमान पुत्र हनीफ ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी बीच बचाव में आए उसके भाई नईम व वसीम के साथ भी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.