भागलपुर, जून 2 -- सबौर, संवाददाता। सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे भाइयों पर एक युवती ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी और युवती एक ही गांव के बताए जाते हैं। इसको लेकर युवती ने सबौर थाना में दोनों भाइयों को आरोपी बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की है। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, मारपीट के प्रयास का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...