बरेली, मार्च 15 -- फतेहगंज पूर्वी। शोहदों ने घर में घुसकर युवती  से दुष्कर्म की कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया सगे भाइयों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।  16 जनवरी की रात युवती अपने घर में सो रही थी।  गांव के ही युवक अमित और सुमित उसके छत पर चढ़कर घर में घुस आए। दोनों भाइयों ने तमंचा दिखाकर उसका मुंह दबा दिया। चीख पुकार होने पर अंदर सो रहे उसके पिता जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो दबंग तमंचा लहराते हुए पास में पड़ी लकड़ी के ढेर पर चढ़कर फरार हो गए। परिजन आरोपियों के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो युवकों के पिता कल्लू सिंह ने गालियां दीं और मारपीट कर भगा दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद युवती के पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अमित और उसके भाई सुमित के खिलाफ छेड़खानी का मुकद...