आगरा, मार्च 7 -- ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव में मामूली विवाद में नामजदों ने सगे भाइयों के साथ मारपीट कर दी। मामले में अंकेश पुत्र जयराम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि गत पांच मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भाई टीटू घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव के राजा, राकेश, मनोज पहुंचे और उसके भाई से रुपये मांगने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। जब वह बचाने पहुंचा तो उसे भी धारदार से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.