नवादा, मई 26 -- नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे का विवाद खूनी संघर्ष के स्वरूप में परिवर्तित हो गया। भाइयों के विवाद की आंच पड़ोसी तक पहुंच गयी और परिणति स्वरूप पड़ोसी के परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि छोटी पाली गांव के स्व. मो. इदरीश उर्फ मुर्तजा के बेटों फहीम मलिक व मो. फुरकान अली उर्फ छोटू के बीच बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच संपत्ति व जमीन-जायदाद का बंटवारा नहीं हुआ था। दोनों के बीच पंचों द्वारा बंटवारा कर दिया गया। परंतु एक पक्ष ने इसे नहीं माना और दोनों भाई आपस में झगड़ा कर बैठे। घटना दिसम्बर 2025 की है। इसे लेकर दोनों ओर से नरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

घटना के विवरण फुरकान अली उर्फ छोटू द्वारा 07 दिसम्बर को दर्ज कांड संख्या- 365/25 में फहीम...