सगे भाइयों के घरों में ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों के गहने चोरी
चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में मंगलवार की आधी रात चोरो ने दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के घरों को निशाना बनाया। तीन लोगों के मकानों से चोर कुछ भी चोरी नहीं कर पाए। जबकि सगे भाइयों के घरों में आलमारी, सूटकेश व बक्शे में रखे नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बिहटा निवासी शिवनारायन दुबे के मकान में मंगलवार की आधी रात घुसे चोरो ने कमरों में लगे ताले तोड़े। इसके बाद कमरे में रखे दो बक्शे, आलमारी व सूटकेस के ताले तोड़ने के बाद उनमें रखे 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरो ने शिवनारायन के भाई नमोनारायन के मकान में भी इसी तरह कमरों के ताले तोड़े डाले। अंदर आलमारी व बक्शे में रखे नकदी समेत लाखों रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.