सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम
बदायूं, सितम्बर 1 -- हापुड़ में हुए हादसे के बाद दोनों भाइयों के शव जैसे ही गांव मेवली पहुंचे, पूरा गांव रो पड़ा। घर में मौजूद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर लोगों के कलेजे कांप गए। देर रात गांव के अंत्येष्टि स्थल पर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव मेवली निवासी होती लाल के बेटे सुखवीर 25 वर्ष और जसवंत 20 वर्ष दिल्ली के अलीपुर में प्लास्टिक पॉलिएस्टर की फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार की शाम करीब सात बजे दोनों भाई बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलपुरा निवासी कल्लू की थार गाड़ी से अलीपुर जाने की बात कहकर निकले थे। उनके साथ दो अन्य गाड़ियां भी थीं। रविवार की रात उनके पिता होती लाल को हादसे में दोनों बेटों की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- राखी की खुशियां बांटकर दिल्ली निकला था जोगिंदर परिवार का मातम रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.