सगे बड़े भाई को दूसरी महिला के साथ देखकर बर्दाश्त नहीं कर पाया छोटा भाई, बांके से गला काटा
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में राठ क्षेत्र के स्यावरी गांव में अवैध संबंधों के शक में रविवार की देर रात छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की सोते समय बांके से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने अपने बेटे को जगाया और घटना की जानकारी दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। रात में ही पुत्र पिता को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव के रहने वाले देव सिंह ने बताया कि पिता हरदयाल उर्फ मुन्ना ने 65 वर्षीय ताऊ श्यामबिहारी राजपूत को किसी महिला के साथ देख लिया था। इससे पिता गुस्से में थे। अवैध संबंधों के शक के चलते रविवार देर रात पिता ने ताऊ की सोते समय बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने मुझे उठाया और घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.