वार्ता, मार्च 18 -- Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटे की वारदात को अंजाम दिया। अब कोर्ट ने दोषी पति को 15 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पिता पर 22 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता में संबंध विच्छेद हो चुका था। पीड़ित किशोरी अपनी माता के साथ नानी के घर रहती थी। कंधरापुर थाना क्षेत्र में स्थित पिता के घर भी उसका कभी-कभार आना-जाना होता था। उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। 2 जून 2021 को वह पिता के घर पर थी। रात में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर सौतेली मां उसे ननिहाल के पास छोड़ कर चली आई। किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने आरो...