महोबा, अप्रैल 6 -- अजनर। सगुनियां गांव में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित कराई गई है। कथा व्यास आचार्य कृष्णदत्त शास्त्री के द्वारा रुकमणि विवाह की कथा का प्रसंग सुनाया गया। कथा में भक्त उद्धव और गोपियों का संवाद सुनकर भावुक हो गए। मुख्य यजमान सुमन सतीश, अखिलेश तिवारी, रामनारायण, राजेंद्र, खेमचंद्र, प्रेमनारायण सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...