अमरोहा, अप्रैल 6 -- हसनपुर, संवाददाता सैदनगली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। सगी मां क्लीनिक संचालक से पांच वर्ष तक बेटी का दुष्कर्म कराती रही। पीड़िता शिकायत के लिए कहती तो मां व क्लीनिक संचालक दुष्कर्म के दौरान तैयार की गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर देते। अब पीड़िता ने अपनी मां व क्लीनिक संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।थाना आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढवारसी निवासी युवती का कहना है कि वर्ष 2020 में उसकी मां ने उसे सैदनगली के ढक्का मोड़ स्थित एक क्लीनिक पर चिकित्सीय पेशे से संबंधित काम सीखने के लिए लगवाया था। आरोप लगाया कि मां की मिलीभगत से संचालक ने एक दिन उससे दुष्कर्म किया। क्लीनिक संचालक ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। मां से बताया तो उसने क्लीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.