ग्वालियर, अप्रैल 27 -- ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति से तलाक पाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने अदालत को भी चौंका दिया। मामले का राज तब खुला जब महिला की लगाई फोटो पति ने देखी और बताया कि वो उसकी सगी बहन है। मामला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच तक पहुंच चुका है।क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर निवासी महिला की शादी साल 1998 में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ते गए और साल 2015 से महिला अपने पति से अलग रहने लगी। महिला हर हाल में तलाक चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में साल 2021 में महिला ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई और आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।सबूत में पेश की फोटो अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.