प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- होली का गाढ़ा रंग, अबीर-गुलाल बड़ी नहर में धोने गईं सगी बहनों सहित तीन बच्चियां गुरुवार दोपहर नहाते समय गहरे पानी में डूब गईं। साथ मौजूद बच्चों की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नहर में उतरकर तलाश करने लगे लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुट गए। संगामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी गांव निवसी रामनरेश पटेल की तीन बेटियां 14 वर्षीय आंचल, 12 वर्षीय काजल, 10 वर्षीय रिया, अनिल पटेल की 9 वर्षीय बेटी रोशनी, हरिकृष्णा का 15 वर्षीय बेटा दोपहर में गांव से 500 मीटर दूर प्रयागराज जलशाखा में नहाने चले गए। सभी बच्चे गुरुवार सुबह देर तक रंग खेलने के बाद दोपहर में नहर में पहुंचकर नहाने लगे। अचानक चारों बच्चियां डूबने लगीं। काजल किसी प्रकार बाहर निकल आई। तीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.