कौशाम्बी, जून 27 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि पड़ोसी सत्यानंद उर्फ हिरण, दिलीप कुमार, रवींद्र नारायण व बच्चा ने पुरानी बातों को लेकर उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची बहन और मां को भी पीटा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। मामले में एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- जमानत के लिए पैसे नहीं देने पर मां-बेटी सहित तीन को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...