सगी बहनों ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पंचायत की तैयार
बागपत, मई 23 -- खेकड़ा। घिटौरा गांव से ग्रेटर नोएडा में ब्याही दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडित करने का आरोप लगाया है। घिटौरा के ग्रामीणों ने इस पर पंचायत बुलाकर चर्चा करने की तैयारी शुरू कर दी है। बागपत के घिटौरा और ग्रेटर नोएडा के चिटेहडा गांव से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दो सगी बहनों द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताए जाने के बाद समाज और ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवतियों ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर समाज के जिम्मेदार लोग पंचायत बुलाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पहले एक पंचायत आयोजित कर पूरे प्रकरण पर चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.