सगामई के सचिव पर अभद्रता का आरोप, किसानों ने दिया धरना
मैनपुरी, अप्रैल 28 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से मंगलवार को जागीर ब्लाक में किसानों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। धरना में तहसील अध्यक्ष भोगांव साबिर अली ने ग्राम सगामई के सचिव नरेश भारती पर आरोप लगाया। कहा कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है और उन्होंने उनसे भी अभद्रता की है। किसानों ने सचिव का अन्यंत्र स्थानांतरण किए जाने की मांग की। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ जागीर उमेश कुमार कौशल को सौंपा। ज्ञापन में पूर्व में दिए गए मांग पत्रों का विवरण उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत सगामई में जल आपूर्ति के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप व टंकी व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराने, विद्युत आपूर्ति को निर्धारित शेड्यूल के अनुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.