बुलंदशहर, मार्च 11 -- बुलंदशहर/गुलावठी। मंगलवार रात एक सगाई समारोह में जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किशोर के सिर में लगी। घायल अवस्था में किशोर को सीएचसी ले जाया गया। किशोर की हालत को बिगड़ता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी तस्लीम देवली गांव के पास आयोजित एक सगाई समारोह में अपने 14 वर्षीय बेटे कैफ को साथ लेकर काम करने गए थे। सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। जिसकी एक गोली 14 वर्षीय कैफ के सिर में लग गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, हर्ष फायरिंग में घायल कैफ के परिजनों का कहना है कि सगाई समारोह के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें गोलियां चलाई गई थी। हालांकि पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.