उरई, अप्रैल 11 -- जालौन। संवाददाता जनपद के उरई-राठ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। जैसारी मोड़ के पास बाइक फिसलने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का मुख्य कारण सड़क पर फैली मोरंग (बालू) बताई जा रही है। जिसने तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया।जालौन नगर के निवासी 28 वर्षीय मोहन अपनी 52 वर्षीय माँ राधा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर राठ की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि राठ में उनके किसी करीबी रिश्तेदार के यहां सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों घर से निकले थे। ​जैसे ही उनकी बाइक उरई-राठ मार्ग पर स्थित जैसारी मोड़ के पास पहुंची, सड़क पर बिखरी पड़ी मोरंग के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। सन्तुलन बिगड़ने से बाइक सवार माँ-बेटा सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों ...