फरीदाबाद, फरवरी 2 -- बल्लभगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फफूंदा ग्गांव में रविवार रात आयोजित लग्न सगाई समारोह में एक युवक द्वारा एक के बाद एक चार गोली चलाने से अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रविवार को फफूंदा गांव निवासी तुषार की लग्न सगाई का समारोह चल रहा था। इस समारोह में गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदारभी मौजूद थे। सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने एक साथी के साथ वहां आ पहुंचा। आरोप है कि युवक ने अपने हाथ में ली हुई पिस्टल से हवा में लगातार में चार गोलियांचला दीं। गोलियों की आवाज से वहां खाना खा रहे लोगों में हड़कंप मच मच गया। युवक के नशे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.