नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में पृथ्वी ने एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से इसी साल मार्च में सगाई की थी। पृथ्वी और आकृति ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन 17 सितंबर को आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए एक दूसरे से अलग होने की जानकारी दी थी। वहीं, अब इनकी रिश्ते ने एक अलग ट्विस्ट ले लिया है। भारतीय क्रिकेटर ने इस पर नया अपडेट दिया और कहा कि वह दोनों फिर एक हो गए हैं।मैं रास्ता भटक गया था क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सोमवार की शाम यानी 12 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर 'A Personal Clarification' नाम की एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में लिखा है, 'जब मैंने हमारी सगाई तो...