कौशाम्बी, मार्च 29 -- चरवा थाना इलाके के एक गांव में सगाई टूटने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर और उसके परिवार को परेशान कर रहा है। पीड़ित परिवार ने रविवार को थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चरवा खुर्द गांव निवासी जगलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अर्चना की शादी सैनी थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। सगाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दहेज को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आपसी सहमति से रिश्ता समाप्त कर दिया गया और लेन-देन भी निपटा लिया गया। आरोप है कि रिश्ता टूटने के बावजूद युवक लगातार युवती के मोबाइल पर फोन कर संपर्क करने का प्रयास करता रहा। इतना ही नहीं, अलग-अलग नंबरों से कॉल कर गाली-गलौज करता है और अश्लील फोटो भेजकर परिवार को बदनाम कर...