सगाई के एक माह बाद युवती ने फांसी लगाई
प्रयागराज, अगस्त 10 -- मुट्ठीगंज के उदितगंज मंडी में रविवार को 25 वर्षीय युवती जागृति केसरवानी उर्फ ट्विंकल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी 29 जून को सगाई हुई थी और फरवरी में शादी होनी थी। इसे लेकर परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन खुशी का माहौल गम में बदल गया। जागृति के पिता जय प्रकाश अपना कारोबार करते हैं। उनकी दो संतानों में जागृति इकलौती बेटी थी। रविवार को जयप्रकाश दिल्ली में जॉब कर रहे बेटे शिवम के पास ट्रेन से रवाना हुए। दोपहर बाद उन्होंने घर में अकेली जागृति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई तो मायके कीडगंज गई पत्नी मधु को इसकी जानकारी दी। इस पर वह तत्काल घर पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण मधु पड़ोसी के घर से अपनी छत पर पहुंचीं तो वहीं बने स्टोर रूम में जागृति दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.