गढ़वा, फरवरी 18 -- सगमा। धुरकी थानांतर्गत सगमा गांव निवासी नेवाज भुइयां के 35 वर्षीय पुत्र राजेश भुइयां की मौत बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो ट्रकों के आमने-सामने भिड़ंत में हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजेश छत्तीसगढ़ में रखकर ट्रक चलाता था। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर अंतर्गत कोसरगी में अहले सुबह दो ट्रक के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। उससे राजेश का घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन मृतक का शव लेने घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। मृतक का शव गुरुवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...