आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़। सगड़ी से सपा विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल का वाहन शुक्रवार को बड़हलगंज से मऊ जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। मऊ जनपद के दोहरीघाट-मऊ मार्ग पर गोठा पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने विधायक की गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी में विधायक प्रतिनिधि मनोज राजभर, ड्राइवर डीसी चौहान, गनर गोपाल सिंह और अनुराग यादव सवार थे। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, युवजनसभा अध्यक्ष अजीत यादव और अन्य साथी मौके पर पहुंचे और सभी की कुशलक्षेम जानी। विधायक डॉ. पटेल ने स्वयं अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि वे सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.