सगंध खेती को बढ़ावा देने पर संस्थान को स्कोच सिल्वर अवार्ड
विकासनगर, सितम्बर 28 -- उत्तराखंड में सगंध खेती को बढ़ावा देने और किसानों को व्यवसायीकरण से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (सगन्ध पौधा केंद्र) को प्रतिष्ठित स्कोच सिल्वर अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। संस्थान को यह सम्मान 'उत्तराखंड में सगंध पौधों की खेती एवं व्यवसायीकरण' कार्य के लिए मिला। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 26 सितंबर को आयोजित 110वें स्कोच समिट में संस्थान को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार चार चरणों की स्क्रीनिंग, प्रस्तुति, ऑनलाइन मतदान और जूरी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद मिला। संस्थान की ओर से इसे सगंध खेती को आजीविका का व्यवहारिक मॉडल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पहली बार किसान जड़ी-बूटियों की खेती भी कर सकेंगे; ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.