सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से टी20 के बिकेंगे टिकट
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्तूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होनेवाले टी20 मैच के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए जेएससीए प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। टिकट खिड़की सुबह 9 बजे खुलेगी और शाम 4 बजे तक टिकट बिकेंगे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी सहित वरीय पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मैच की तैयारी की समीक्षा की। जेएससीए की ओर से अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने स्टेडियम में चल रही तैयारियों की जानकारी दी। संजय पांडेय ने बताया कि सुरक्षा को लेकर डीसी और एसएसपी ने विशेष सतर्कता बरतने पर जोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.