सख्त निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा, अधिकारी करते रहे दौरा
श्रावस्ती, जून 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा में कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई। पहले दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर में तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के दोनों पालियों में 960 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 704 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 256 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निगरानी से लिए डीएम और एसपी सहित सभी अधिकारी दौरा करते रहे। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 सोमवार से दो पालियों में शुरू हुई। अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में आयोजित परीक्षा की पहली पाली में कुल 480 परीक्षार्थियों में 348 उपस्थित व 132 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पहले दिन 1548 ने छोड़ी आरक्षी भर्ती परीक्षा वहीं द्वितीय पाली में कुल 480 परीक्षार्थियों में 356 उपस्थित व 124 अनुपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.