सख्त निगरानी के बीच चल रही ईवीएम एवं वीवीपेट की एफएलसी
फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम एवं वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू हो गई है, जो निरंतर जारी है। आयोग के निर्देश पर ईवीएम एवं वीवीपेट की एफएलसी कराई जा रही है। एफएलसी में ओके होने वाली ईवीएम एवं वीवीपेट ही निर्वाचन में प्रयोग की जाएंगी। कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की एफएलसी सिविल लाइन कलेक्ट्रेट में चल रही है। दो सितंबर से इलैक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत इंजीनियर्स द्वारा एफएलसी प्रक्रिया की जा रही है, दो कार्य समाप्ति तक चलेगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी अधिकारियों के साथ में ईवीएम एवं वीवीपेट की एफएलसी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बिहार और दिल्ली से आए आब्जर्वर ने परखी एफएल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.