सख्त कार्रवाई से टूट रही नशे के सौदागरों की कमर
संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नशे के सौदागरों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई से शिकंजा कसता जा रहा है। महज 15 महीने के भीतर पुलिस करीब 08 क्विंटल मादक पदार्थ बरामद की और 101 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि 05 तस्करों पर गुंडा एक्ट,13 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इसके अलावा 08 तस्करों की हिस्ट्रीशीट भी खोल चुकी है। वहीं 03 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त करा चुकी है।
नशे की प्रवृत्ति पर कार्रवाई दरअसल, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से होल ऑल गर्वमेंट और होल ऑल सोसायटी अप्रोच के तहत एक व्यापक त्रि-आयामी कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें मांग में कमी ,आपूर्ति पर नियंत्रण और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान शामिल है। राष्ट्रीय एवं राज्य सरकार की ओर से नशा मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.