सख्ती हुई तो 20 छात्रों ने दिया बीमार होने का आवेदन
मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। री-नीट को लेकर सख्ती होने पर एसकेएमसीएच के 20 छात्रों ने बीमार होने का आवेदन दे दिया है। यह आवेदन सोमवार को प्राचार्य के पास पहुंचा है। प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा का कहना है कि सभी छात्रों की उपस्थिति काटी जाएगी। री-नीट को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी मेडिकल कॉलेजों को 20 और 21 जून को छात्रों को किसी तरह की छुट्टी नहीं देने का निर्देश दिया था।
छुट्टी का आवेदन प्राचार्य ने बताया कि इस निर्देश के बाद दो छात्रों ने घर में गंभीर स्थिति बताते हुए छुट्टी मांगी थी। एक छात्र के पिता बीमार थे और दूसरे की बहन की शादी थी। इसके अलावा किसी छात्र को छुट्टी नहीं दी गई है। री-नीट के दिन पुलिस के कई अधिकारी एसकेएमसीएच पहुंचे थे और छात्रों की पूछताछ की थी। प्राचार्य ने बताया कि री-नीट से एक दिन पहले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.