मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कड़ाई के बाद जिले में दाखिल-खारिज के आवेदनों के निरस्त होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 6052 आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। अंचल कार्यालयों ने इसका कारण पर्याप्त दस्तावेज का नहीं होना बताया है। वहीं, रैयतों का कहना है कि कार्य निष्पाद के आदेश के दबाव में तेजी से आवेदनों को खारिज किया गया है, ताकि लंबित मामलों के आंकड़ों को कम किया जा सके। जिले में दाखिल खारिज के कुल 15,736 आवेदन फिलहाल लंबित हैं। विभागीय आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि लंबित इन आवेदनों में से 14,311 समय सीमा के भीतर के हैं। वहीं, 1,425 ऐसे मामले हैं जो निर्धारित अवधि को पार कर चुके हैं। यानी, कानूनन जिस समय सीमा के अंदर इनका निपटारा हो जाना चाहिए था, वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.