पटना, फरवरी 26 -- भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि राज्य में शराबबंदी सख्ती से लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से राज्य में अवैध रूप से शराब आती है, बिकती भी है। राज्य सरकार को चाहिए कि उसने शराबबंदी लागू की है तो इस पर सख्त कार्रवाई करे। ताकि, शराब की बिक्री नहीं हो सके। विनय बिहारी गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा कि हमलोग बरात में जाते हैं तो बड़ी संख्या में शराब पिये हुए लोग मिलते हैं। राज्य में शराब मिल रही है तभी तो लोग इसका सेवन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...